एनएसएस – यूथ रेड क्रॉस ने चलाया महा वृक्षारोपण अभियान
Panchkula : राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकुला की राष्ट्रीय सेवा योजना एवम यूथ रेड क्रॉस इकाई ने आज दिनांक 22 जून से महा वृक्षारोपण अभियान का आगाज़ किया। इस अभियान के तहत 700 से अधिक पौधे महाविद्यालय तथा अन्य स्थानों पर रोपित किए जायेंगे। श्री आनंद मोहन शरण अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर शिक्षा हरियाणा ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधा रोपित करके इस पुण्य कार्य में योगदान दिया तथा महा अभियान की शुरुआत की। महाविद्यालय प्राचार्या बबिता वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे l

इस अभियान के प्रथम दिन महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने अनेक पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपित किए। एनएसएस तथा यूथ रेड क्रॉस इकाई के स्वयं सेवको ने पौधो को गोद लिया तथा उनकी देखभाल करने का निर्णय लिया। प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस तथा रेड क्रॉस काउंसलर डॉ राकेश पाठक ने बताया कि लगाए जाने वाले सभी पौधो की सुरक्षा तथा देखभाल स्वयं सेवको द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर राहुल पुनिया, गौतम लठवाल, तरनजीत सिंह, जतिन और दिव्यांश राठी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
