एमसीएफ की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन सोमवार को :- जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव
फरीदाबाद : उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार एमसीएफ चुनाव के लिए मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे लघु सचिवालय मे किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर गत 11 मई को एमसीएफ की इलेक्ट्रोल का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया था। दावे और आपत्ति के निपटारे के लिए 26 मई तक पूरा किया सुनिश्चित गया।

इस कार्य के लिए गत माह से वार्ड बंदी का कार्य शुरू हो था। अधिकारियो ने बूथ बनाने और दावे तथा आपत्तियो के कार्य को अधिकारी धरातल पर जाकर पूरा करना सुनिश्चित किया गया था। एमसीएफ के 45 वार्डों के लिए अलग- अलग एचसीएस रैंक के अधिकारियों को पुनरीक्षण के तौर पर नियुक्त किया गया था। एमसीएफ के चुनाव के लिए वार्ड बंदी में मतदाताओं के वोटों के बूथों की वोटर लिस्ट तैयार की गई है। इसके लिए वोटर लिस्ट, वोटर इनफॉरमेशन कलेक्शन सेंटर/वीआईसीसी बनाए गए थे।
आपकों बता दें फरीदाबाद में एमसीएफ चुनाव के लिए 45 वार्ड बनाए गए हैं। इन 45 वार्डों के लिए 15-16 अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। जिसके जिम्मेदारी प्रत्येक अधिकारी को 3 वार्डो की जिम्मेदारी दी गई थी।
