शुभी शर्मा और गणेश बाबू की “ससुरा जिंदाबाद” का फर्स्ट लुक हुआ ऑउट

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : सुर्खियों में शुभी शर्मा और गणेश बाबू, “ससुरा जिंदाबाद” का फर्स्ट लुक हुआ ऑउट भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा और बंगाली एक्टर गणेश बाबू इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी रोमांटिक जोड़ी को लेकर फिल्मी गलियारों में काफी चर्चे हैं. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं जल्द ही रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म ससुरा जिंदाबाद की, जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में छाया हुआ है. फ़िल्म के पोस्टर का यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रही है। जिसमें नई नवेली ब्याहता बहु के लुक में शुभी शर्मा नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ फिल्म के हीरो गणेश बाबू स्टाइलिश लुक में वीआईपी चेयर पर बैठे हैं. साथ ही पोस्टर में अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैस, आनन्द मोहन, किरण यादव, संजय महानन्द भी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं. पोस्टर से ही लग रहा है कि यह फिल्म सम्पूर्ण पारिवारिक होगी, जो भोजपुरी माटी की महक और संस्कृति को समेटे हुए है. यह बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म दर्शकों के बीच साबित होगी. ऐक्ट्रेस शुभी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए फ़िल्म के फर्स्ट लुक आउट होने जानकारी दी हैं.

लिंकः https://www.instagram.com/p/CendAn8hSdI/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

गौरतलब है कि ससुरा जिंदाबाद एक साफ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसमें अश्लीलता का नामोंनिशान तक नहीं है. सेंसर बोर्ड ने भी इसे “यू” सर्टिफिकेट दिया है. फैमिली मेलोड्रामा के साथ साथ फिल्म में कॉमेडी है, सस्पेंस है, थ्रिल है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी. फिल्म के हीरो हैं गणेशबाबू, जो कई बंगला फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद इस फिल्म के जरिये भोजपुरी इंडस्ट्री में पदार्पण कर रहे हैं. गणेश बाबू के साथ शुभी शर्मा की जोड़ी दर्शकों को खूब भाने वाली है. उनके अलावा  अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैस, किरण यादव, संजय महानंद और आनंद मोहन  जैसे भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है. बहुत जल्द फिल्म का टीजर तथा ट्रेलर भी डिजिटल मिडिया पर आने वाला है. उसके बाद आने वाले दो से तीन महीने के भीतर काफी भव्य पैमाने पर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी. एक्टर गणेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए फ़िल्म के फर्स्ट लुक आउट होने के बारे में यह लिखा है –

 

लिंकः https://www.instagram.com/p/CenezsFjL9j/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

बाबा नायक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ससुरा जिंदाबाद के निर्माता रविंद्र कुमार हैं और ये उनकी पहली फिल्म है. फिल्म के निर्देशक हैं सुरंजन सिंह, जिन्होंने इस फिल्म का स्क्रिप्ट भी लिखा है. फिल्म के गीत-संगीत की बात की जाय तो फिल्म के सभी गाने बहुत ही सुमधुर हैं. संगीतकार मधुकर आनंद ने बहुत मन से फिल्म का संगीत दिया है. चूँकि गणेश बाबू और शुभी शर्मा दोनों बहुत अच्छे डांसर हैं, अतः गानों का पिक्चराइजेशन भी बहुत जबरदस्त बन पड़ा है. भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से कोरियोग्राफी किया है. फिल्म का संपादन संतोष हरावड़े, पार्श्वसंगीत असलम सुरती एवं छायांकन राजेश शर्मा का है.