प्रमोद प्रेमी यादव ने किया एक साथ 5 भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त, सुरभि माधव एंटरटेनमेंट से मिलाया हाथ
मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : प्रमोद प्रेमी यादव ने 5 फिल्मों का एक साथ मुहूर्त करके किया बड़ा धमाका, एक साल में 5 फिल्मों की शूटिंग करेंगे गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव काफी व्यस्त सितारों में से एक हैं. वे एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही लगातार उनके कई गाने भी ब्लॉक बस्टर हिट होते रहते हैं. एक बड़ा धमाका करते हुए प्रमोद प्रेमी यादव ने सुरभि माधव एंटरटेनमेंट बैनर से हाथ मिलाकर जुड़ गए हैं. वे उक्त बैनर तले एक साथ साल में 5 भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करेंगे. जी हाँ! बड़ा धमाका करते हुए सुरभि माधव एंटरटेनमेंट बैनर तले प्रमोद प्रेमी यादव ने एक साथ 5 भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित सहारा स्टेट में किया है. विधिवत पूजा करते हुए पांचों फिल्मों का मुहूर्त का नारियल खुद प्रमोद प्रेमी ने फोड़ा. इस शुभ अवसर पर फ़िल्म निर्माता डॉ. बी.एम. राय, निर्देशक सन्तराम, अभिनेत्री काजल यादव सहित फ़िल्म से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने फ़िल्म की सफलता के बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
गौरतलब है कि प्रमोद प्रेमी यादव ने पांचों फिल्मों के मुहूर्त पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भव्य मुहूर्त की गई एक साथ पाँच फिल्मों की शूटिंग अन्य फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर एक ही साल में पूरी की जाएगी. सुरभि माधव एंटरटेनमेंट से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है. इस बैनर से हम बहुत बड़ी बड़ी फिल्में करने वाले हैं. उन पांचों फिल्मों में मेरे ऑपोजिट विलेन माधव राय होंगे. उनके साथ रिलीज होने वाली कई फिल्मों में हमारी नायक और खलनायक की कमेस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है.
फ़िल्म के निर्माता डॉ. बी.एम. राय बताया कि एक साल के भीतर बनने जा रही पाँचों फिल्मों की कहानी भोजपुरी माटी से जुड़ी हुई सम्पूर्ण पारिवारिक होगी. पाँचों फिल्मों के निर्देशक अलग अलग होंगे, जिनका चयन उनके सब्जेक्ट के आधार पर होगा. सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का हमारे प्रोडक्शन हाउस से जुड़ना बहुत ही खुशी की बात है. हम एक साथ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि सुरभि माधव इंटरटेनमेंट बैनर के तले अब तक भोजपुरी की धार्मिक फिल्म “महिमा दुर्गा माई के”, दिल धक धक करे, सइयां सरकारी, नाच ना आवे आंगन टेढ़ा, पत्नीव्रता इत्यादि भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है. अब पांच फिल्मों का भव्य मुहूर्त किया गया है.
