Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • सेक्टर 85 सी ब्लॉक के निवासियों ने विधायक राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

सेक्टर 85 सी ब्लॉक के निवासियों ने विधायक राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar On May 28, 2022

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) फरीदाबाद : तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी मोदी मनोहर सरकार वास्तव में जनता की सरकार है। हमारी सरकारें अंत में खड़े व्यक्ति से विकास की कहानी को शुरू करती हैं। यही कारण है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें जनता की सरकारें साबित हो रही हैं।

वह अपने निवास पर सेक्टर 85 सी ब्लॉक से आए आरडब्ल्यूए सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने विधायक को अपना एक मांग पत्र सौंपा जिसमें उनके सी ब्लॉक पार्क में बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, बैंच, पूरे ब्लॉक के लिए सोलर लाइटें और सार्वजनिक वाटर कूलर लगवाने की मांगें रखीं। विधायक ने इन्हें तुरंत ही पूरा करने के लिए अधिकारियों को कह दिया। जिस पर निवासियों ने बड़ी प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि यदि कोरोना महामारी नहीं आती तो भारत की अर्थव्यवस्था कुछ और होती, लेकिन शुक्र इस बात का है कि हमारे पास मोदी मनोहर जैसा नेतृत्व है जिनकी वजह से इस महामारी में भी कालाबाजारी पर काफी हर नियंत्रण रखा गया। नागर ने कहा कि इस महामारी के कारण दुनिया की महाशक्तियों की नींव हिल गई है लेकिन भारत आप सबके सहयोग से सर्वाइव कर रहा है। नागर ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें सरकार की कोशिशों को उसी धैर्य से देखना है जिस धैर्य के साथ हमने इस महामारी को हराया है। अब हमारे यहां भी विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। आप देखेंगे कि हमारे तिगांव में भी हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। आपको फिर भी किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो निश्चित होकर मुझसे मिल सकते हो। मेरे दरवाजे हर व्यक्ति के लिए हमेशा खुले हुए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयानन्द नागर, हरीश शर्मा, भूपेन्द्र डागर, अमरेन्द्र कुमार, विष्णु वर्मा, अनिल मदान, राकेश सरना, सुनील कुमार, राकेश सरना, विरेन्द्र मग्गू, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सुदेश, रविन्द्रन आदि मौजूद रहे।

discoverynews24Residents of Sector 85 C block submitted memorandum to MLA Rajesh Nagar
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    भाजपा युवा मोर्चा ने बच्चों को कराया गांधी स्मृति व गांधी दर्शन

    Next Post

    तिगाँव विधानसभा में बढ़ रहा हे जजपा का कुनबा

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.