वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्रा.लि. प्रस्तुत पवन सिंह और रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेरा भारत महान’ कल होगी प्रदर्शित
मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और गोरखपुर के सांसद व मेगा स्टार रवि किशन की भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का रिलीज डेट आउट हो गया है। यानी दोनों के फैंस के इंताजर अब खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी यह फ़िल्म कल यानी 27 मई को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पूरे भारत मे एक साथ रिलीज की जा रही है। इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिलने वाला है, तो देशभक्ति का जज्बा भी शानदार होने वाला है। वहीं, रवि किशन अपने चिर परिचित अंदाज में नज़र आने वाले हैं। रवि किशन की भूमिका बेहद खास है। लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दिखेंगे और वो भी नए अंदाज में, जिसकी एक झलक ट्रेलर में मिल चुकी है।

लिंकः https://youtu.be/7XBpl9OghT8
इसको लेकर निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और डीओपी व निर्देशक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय ने कहा कि फ़िल्म के रिलीज का यह सही समय है। हमने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। हमारी फ़िल्म का वितरण बिहार, झारखंड में रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं। यह फ़िल्म सबों को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए, तभी आप फ़िल्म को एन्जॉय कर पाएंगे। आपके लिए, ये आपकी फ़िल्म है। जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।
बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं। फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. लेखक अरबिंद तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं।
