‘नजरवा’ में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाओं पर आया फैंस का दिल, बार बार वीडियो देख रहे हैं लोग

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : भोजपुरी सिनेमा जगत में बहुत कम समय में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी एक्टिंग से और सिंगर शिल्पी देहाती इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज और सिंगिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं. माही के वीडियोज रिलीज के साथ ही मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाते हैं. वहीं शिल्पी देहाती की आवाज भी भोजपुरिया दर्शकों की जुबान पर बहुत ही जल्द असर कर जाती है. दोनों ही अपने एक से बढ़कर एक गानों से धमाल मचाते हैं. माही अपने हर वीडियो सॉन्ग में कमाल के डांस मूव्स के साथ एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल ही जीत लेती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से उन्होंने भोजपुरी गाना ‘नजरवा’ से यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. उन्होंने अपने कातिल अदाओं से लोगों का दिल ही जीत लिया है.

भोजपुरी गाना ‘नजरवा’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. शिल्पी देहाती के इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. ऐसे में शिल्पी देहाती की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं.

लिंकः https://youtu.be/eK88lmNkjhs

‘करके कजरवा भेजी सइयां के बजरवा हो नजरवा केहुके न लगे हो राम…’ गाने में माही अपने पति को बुरी नजर से बचने के लिए काजल लगाकर बाजार भेजती है. ‘नजरवा’ को शिल्पी ने बेहद ही खास अंदाज में गाया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. गाने के शब्दों का भाव शिल्पी देहाती ने अपनी आवाज से बखूबी भर दिया है. इसके साथ ही माही ने पूरे गाने में अपनी मुस्कान को एक भी जगह पर गिरने नहीं दिया है. जिसके कारण गाने ने एक जबरदस्त किक दी है. शिल्पी देहाती और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘नजरवा’ के वीडियो में उनकी कातिलाना अदाएं और एक्सप्रेशन्स देख आप भी उनके कायल हो जाएंगे. गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सिंगर शिल्पी देहाती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘नजरवा’ को मुकेश मिश्रा ने लिखा है और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इसके वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. वहीं, इसका निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है. सॉन्ग का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है. इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है. मिक्स मास्टर जीतू शर्मा और एडिट मीत जी ने किया है.