सोनी स्कूल में Covid-19 वैक्सीन कैंप

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) फरीदाबाद:  डबुआ कॉलोनी में स्थित सोनी पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क Covid-19 वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। यह कैंप डबुआ कॉलोनी डिस्पेंसरी के डॉ यतेंद्र जी के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में 12 वर्ष की उम्र से 15 की उम्र तक, 15 वर्ष की उम्र से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चो को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगो को पहली, दूसरी व बूस्टर(तीसरी) नि:शुल्क लगाई गई।

कैंप का शुभ आरंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ अमित जैन एडवोकेट ने बूस्टर डोज स्वयं को लगवाकर किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ अमित जैन एडवोकेट ने स्वस्थया विभाग से आई टीम व आए हुआ अतिथियों में डॉ बी.के वार्ष्णेय व सुनील कौशिक का बुक्के देकर स्वागत किया। डॉ अमित जैन ने बताया की कई संस्थाओं के सहयोग से विभिन प्रकार के नि:शुल्क कैंप जैसे हार्ट चैकअप कैंप, नेत्र जांच कैंप, रक्त दान शिविर, आदि कैंपों का आयोजन करते रहते है।

 

इसके अलावा प्रयास संस्था के सहयोग से नि:शुल्क सिलाई केंद्र, डिस्पेंसरी, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र भी खोला हुआ है ताकि लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य, व आत्मनिर्भर होने का मौका मिल सके। शिविर के अंत में स्कूल के चेयरमैन ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आई टीम में ए.न.एम श्रीमती यशोदा, आशा वर्कर श्रीमती रीता, श्रीमती मंजू, डाटा ऑपरेटर निशांत भड़ाना, स्टाफ व अन्य सहयोगियों का आभार जताया।

source news: atharvnews