Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • गदपुरी टोल हटाने को लेकर समाजिक संस्थाओं ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन- जसवंत पवार

गदपुरी टोल हटाने को लेकर समाजिक संस्थाओं ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन- जसवंत पवार

By Mamendra Kumar On Apr 26, 2022

फरीदाबाद:- फरीदाबाद, पलवल निवासी एवं सामाजिक संगठन प्रतिनिधिनो ने एक महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दे की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पृथला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पृथला गदपुरी टोल प्लाजा के खिलाफ आवाज बुलंद की। युवा आगाज़ संगठन , फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन , विश्व हिंदू परिषद और ग्रेटर फरीदाबाद एसोसिएशन ने फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा फरीदाबाद के आस पास के क्षेत्रो (पलवल, पृथला, बल्भगढ़ और फरीदाबाद) से आने वाले लोगों से लिए जाने वाले टोल के खिलाफ यह ज्ञापन पत्र सौपा।

युवा आगाज़ संगठन के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि फरीदाबाद – पलवल की जनता को यह गदपुरी टोल प्लाजा चालू होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा , पूरा शहर चारों तरफ से टोल प्लाजा से घिर हुआ है। यदि शहर से किसी व्यक्ति को बाहर जाना होता है तो वह कई बार सोचता है। एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा जिसकी वजह से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि दो टोल के बीच की दूरी 60 किलोमीटर से ज्यादा होनी चाहिए जबकि बदरपुर बॉर्डर पर टोल बूथ है और दूसरा टोल बूथ गदपुरी पृथला में शुरू होने वाला है जिसकी दूरी महज 25 किलोमीटर है फरीदाबाद और पलवल वासियों को जब भी अपने शहर से बाहर जाना पड़ता है चाहे वह दिल्ली हो गुड़गांव हो मथुरा हो तो उनको तीनों तरफ से टोल देना पड़ता है और अब तो गदपुरी टोल लगने से शहर के अंदर ही टोल देना पड़ेगा जोकि फरीदाबाद और पलवल की जनता के लिए एक नाजायज कर से कम नहीं है।

 

फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान महिपाल आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना करते हुए कहा कि फरीदाबाद और पलवल की जन भावनाओं को देखते हुए पृथला गदपुरी टोल को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए या फरीदाबाद और पलवल के लिए इसे निःशुल्क किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने यह जजिया कर नहीं हटाया तो आने वाले समय में सभी गांव के सरपंच और संस्थाएं इकट्ठा होकर इसके विरुद्ध सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे, यदि उसके बावजूद भी सरकार अपनी बात पर अड़ी रही और जनता की बात को नहीं मानी गई तो फिर चुनाव में वोट की चोट देकर इसका जवाब दिया जाएगा।

 

इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान महिपाल आर्य , युवा आगाज संगठन के संयोजक जसवंत पवार, ग्रेटर फरीदाबाद एसोसिएशन से विंग कमांडर सत्येंद्र दुग्गल, युवा समाजसेवी विक्रांत गॉड, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक दीपक आजाद, सुनील सैनी ,आशीष कुमार आदि मौजूद रहे

discoverynews24Social organizations submitted memorandum to the Prime Minister regarding removal of Gadpuri toll- Jaswant Pawar
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी कुलपति की अयोग्यता की जाँच को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा

    Next Post

    भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही से सन्तुष्ट नहीं विधायक नीरज शर्मा व विधायक शमशेर गोगी राज्य पाल को सौंपा ज्ञापन

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.