बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी के न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 131की जांच

बल्लभगढ : बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 2 सुभाष कॉलोनी के न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल में क्यूआरजी हॉस्पिटल सैक्टर 16 के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर के उदघाटन में मुख्यातिथि परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा रहे। टिपरचंद जी ने कहा अच्छा स्वास्थ्य ही सफलता की पूंजी है। अगर हम स्वस्थ है तो हर काम बखूबी कर सकते है।

image Source : google

शर्मा जी ने कहा कि जयप्रकाश सिंह अपने वार्ड में लगातार कई वर्षो से समाजसेवा कर रहे है। शिविर में दिल की जांच,किडनी जांच,हड्डी रोग,स्त्री जांच और बीपी,शुगर व ईसीजी की जांच हुई। 42 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई। समाजसेवी वार्ड नंबर 2 मास्टर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मेरे वार्ड के लोगो का अच्छा स्वास्थ्य रहे।इसी उद्देश्य के साथ पूरे वार्ड में निशुल कैंप लगाए जा रहे है। जयप्रकाश ने कहा कैंप में सभी रोगों की जांच करके समय पर इलाज मिल जाता है जिससे अच्छा स्वास्थ्य हो जाता हैं।

शिविर में 131 लोगो ने जांच कराई। कैंप में सचिन मडोतिया सरपंच भनकपुर, वार्ड 40 पार्षद राकेश गुर्जर,चेयरमैन महावीर सैनी,किरणबाला,टेकचंद शर्मा,मुनेश,राम,डॉ रविंद्र कौर, डॉ कपिल,डॉ सोविक यादव, अंजू नर्स,शालिनी नर्स और मैनेजमेंट से राकेश डागर सहित वार्ड नंबर 2 के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

source news: abtaknews