Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Wednesday, October 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव को सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव को सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar On Apr 8, 2022

फरीदाबाद : सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के बेनर तले सालों से मदर डेयरी की टूटी सड़क बनवाने,खराब पड़े टयूवैल को चालू करवाने, पीने के पानी की किल्लत को दूर करवाने और गन्दे नाले को बंद करवाने आदि मांगों को लेकर नागरिकों ने सेक्टर 3 में सांकेतिक धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद मांगों एवं समस्याओं का ज्ञापन नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव को सौंपा और समाधान की मांग की। कमीशनर ने बल्लभगढ़ जोन के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल कुमार यादव को बुलाकर निर्देश दिए की फेडरेशन के शिष्टमंडल के साथ सेक्टर का दौरा करो और बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन समस्याएं का समाधान कमीशनर स्तर पर होने है, उनके प्रस्ताव बनाकर कर तूरंत भेजो। कमीशनर से मिले शिष्टमंडल में फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा, सचिव रतन लाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल चहल, राजेंद्र भाटी, मास्टर प्रदीप व वंदना आदि मौजूद थे। कमीशनर ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि आपकी संतुष्टि न हो तो सोमवार को मैं बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस में आऊंगा और समस्याओं का समाधान के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को मौके पर बुलाया और ग्रीन बेल्ट में शररती तत्व के खिलाफ संख्त कार्यवाही करने की मांग की। धरने पर मौजूद कृष्ण चहल व सरोज लांबा आदि महिलाओं ने 60 वर्ग गज बेल्ट के साथ बनी ग्रीन बेल्ट में शररती तत्व व मनचले युवकों द्वारा लड़कियों के साथ बदतमीजी करने, नशें के इंजेक्शन लगाने और टोका टोकी करने पर झगड़ा करने की शिकायत की। मौके पर पुलिस को बुलाया और सरप्राइज़ चैकिंग करने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की। पुलिस ने आश्वासन दिया की शीध्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

फेडरेशन के सचिव रतन लाल राणा ने सेक्टर 3 में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 2 साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए सेक्टर 3 की मुख्य एवं सबसे व्यस्त सड़क  प्रशासन द्वारा तोड़ दी गई थी। 2 साल बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने इस सड़क को बनाने की द्वारा सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सड़क टूटने के कारण सेक्टर 3 के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले बरसाती सीजन में आए दिन छोटे-बड़े वाहन दलदल में फंस जाते थे और दर्जनों लोग गड्ढे में गिरने के कारण हाथ-पैर तुड़वा बैठे। उन्होंने कहा कि इस रोड पर वाहन पलटने के कारण बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। इसके अलावा सेक्टर 3 के अंदर पीने के पानी के 5 ट्यूबल बंद पड़े हैं, जिनको दोबारा चालू नहीं किया जा सकता। ट्यूबल बंद होने के कारण सेक्टर वासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। तिगांव रोड स्थित बूस्टर से पूर्णतया पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। फेडरेशन की मांग है कि जो 12 टयूवैल बंद हो चुके हैं उनके स्थान पर पांच अन्य नये ट्यूबल लगाए जाए। सेक्टर 3 के बीचों बीच गंदा नाला जिसमें हर समय सीवरेज का पानी भरा रहता है उसकी निकासी के कोई प्रबंध नहीं है।

इस सीवरेज के पानी की निकासी के लिए वर्ष 2016 में फेडरेशन ने एक शिकायत जिला ग्रीवेंस कमेटी में लगाई थी। जिला ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन ने एक कमेटी गठित कर उक्त समस्या के समाधान करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में अंतिम बिंदु पर डिस्पोजल बनाकर पंप द्वारा सीवरेज का पानी आगरा कैनाल में छोड़ने की सिफारिश की थी। बड़े खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि आज तक उन सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है। सेक्टर 3 फेडरेशन के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर निगम प्रशासन ने जल्द ही सेक्टर 3 की इन मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मजबूरन सेक्टर 3 के नागरिकों को अनिश्चितकालीन के लिए निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

 

source news: abtaknews

discoverynews24Sector 3 Resident Welfare Federation submitted memorandum to Municipal Corporation Commissioner Yashpal Yadav
Mamendra Kumar8932 posts 0 comments

    Prev Post

    एक उलझन में फंसने के बाद ओर उलझनों में न फँसे, हमेशा सतर्क रहें : रेनू भाटिया

    Next Post

    योगी सरकार का नया फरमान: अब शराब की दुकानों को लेना होगा खाद्य विभाग से लाइसेंस, नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों को किया…

    फरीदाबाद

    गैस कनेक्शन एक्टिवेट करने के नाम पर 1,79,168 रुपये की साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    फरीदाबाद

    व्हॉट्सएप पर कंपनी के CMD की DP लगाकर 50 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    फरीदाबाद

    फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 90,000 रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक सहित 2 आरोपित…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.