इंडिया पॉवर जूनियर ने न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी को 294 रन से हराया

फरीदाबाद : 6th रविन्दर फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच इंडिया पॉवर जूनियर और न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी   के बीच खेला गया । इस मैच में इंडिया पॉवर जूनियर ने न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी को 294 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच  40 – 40 ओवर का था और इंडिया पॉवर जूनियर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । इंडिया पॉवर जूनियर  टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 35 .3  में 10 विकेट पर 353 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए राजा रॉय ने 183 रन, रोहित ने 52 रन, सचिन ने 33 रन बनाए I

न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी  की और से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने 5 विकेट, कार्तिकेय ने 3 विकेट, राहुल ने 1 विकेट ली I  इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी   ने 11 .2 ओवर  में  10 विकेट पर 59 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा  I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश ने 23 रन, कार्तिकेय 16 रन बनाए । इंडिया पॉवर जूनियर टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए सूरज कुमार ने 5 विकेट, अभिषेक ने 4 विकेट, सागर  ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजा रॉय को दिया गया ( इंडिया पॉवर जूनियर से ) I

source news: abtaknews