रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने एक्सीसी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया

फरीदाबाद : 6th रविन्दर फागना अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कृष्णा क्रिकेट मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और एक्सीसी क्रिकेट अकादमी  के बीच खेला गया। इस मैच में  रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने एक्सीसी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हरायाI इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच  40 – 40 ओवर का था और एक्सीस क्रिकेट अकादमी  ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया। एक्सीस क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40  ओवर  में 10 विकेट पर 155 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए कुशहाल सिंह ने 46 रन , आशीष ने 22 रन बनाए I

image Source : google

रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए यश कोटियाल ने 4 विकेट, मोह्हमद और वंशज व फरहान और प्रथम  ने 1 – 1 विकेट ली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी   ने 36 ओवर में 4विकेट पर 156 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए यश कोटियाल  ने 35 रन , शिवम् ने 30 रन, नमन ने 23 रन, ऋषभ ने 19 रन बनाए । एक्सीस क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए हर्षित ने 2  विकेट , जेडी और शाइन  ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यश कोटियाल  को दिया गया ( रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी से )

 

source news: abtaknews