कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से दर्ज की गई बढ़ोतरी
देश में कोरोना वायरस महामारी अब थमती हुई नज़र आ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक हजार 1938 नए केस सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई बता दें कि इससे पहले कल कोरोना के 1778 केस दर्ज किए गए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 14 हजार 687 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 531 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 22 हजार 427 हो गई है। वहीं, कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 672 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 75 हजार 588 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
