एफआईएच प्रो लीग 2022 सत्र में भारतीय महिलाओं के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण : कप्तान सविता

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता का मानना है कि मौजूदा एफआईएच प्रो लीग टीम के लिए इस साल के 2 महत्वपूर्ण टूर्नामेंट – विश्व कप और हांगजोऊ एशियाई खेल – की तैयारियों के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। एशियाई खेल 2024 में होने वाले पेरिस ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी हैं।

भारतीय महिलाओं ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार पदार्पण किया और इस साल के शुरू में ओमान के मस्कट में शुरूआती दो चरण के मुकाबले में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया। भारतीय कप्तान सविता ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना 2022 के महत्वपूर्ण वर्ष से पहले उनके खेल का उचित आकलन होगा। इसी वर्ष बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल भी होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान हमारे अपने प्रदर्शन पर है। हम लंबे समय से प्रो लीग में खेलने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि हमें इसें दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। सविता ने स्पेन के खिलाफ दूसरे एफआईएच प्रो लीग मुकाबले से पहले वर्चुअल कहा कि इससे हमें महत्वपूर्ण सत्र से पहले अपनी मजबूती और कमजोरियों के बारे में सही अंदाजा हो जाएगा।

Source News: punjabkesari