पत्नी ने लीवर दान कर बचाई अपने पति की जान, फरीदाबाद के मैट्रो हॉस्पिटल में हुआ लीवर ट्रांसप्लांट
फरीदाबाद : मैट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद का पहला अस्पताल है जहाँ वाराणसी के लीवर सिरोसीस मरीज का सफलतापूर्वक लीवर ट्रांसप्लांट किया गया। मैट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद में अत्याधुनिक लीवर समस्याओं के इलाज़ के साथ लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है। डॉ. अंकुर गर्ग जो मैट्रोे हॉस्पिटल फरीदाबाद में लीवर ट्रांसप्लांट एवं जी आई सर्जरी विभाग के अध्यक्ष हैं उन्होनें बताया कि वाराणसी उत्तर प्रदेश के निवासी श्रीमान राठौर एक वर्ष से लीवर सिरोसिस बिमारी से पीड़ित थे और दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों में अपनी जाँच करा चुके थे। डॉ अंकुर गर्ग से मिलने के बाद उन्होनें उनसे अपना इलाज कराना उचित समझा। मैट्रो हॉस्पिटल में जाँच के दौरान उन्हें बताया गया कि लीवर ट्रांस्प्लांट की आवश्यकता है ।

डॉ. नीरज जैन – मेडिकल डायरेक्टर एवं डायरेक्टर इन्टरवेन्शनल कार्डियोलॉजी ने बताया कि मैट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद ने पिछले कई वर्षों में अपनी ओ पी डी में और कैम्प्स में पाया की लीवर से सम्बंधित रोगों से ग्रषित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और फरीदाबाद में सही इलाज़ की सुविधा ना होने पर मरीज देश के अन्य शहरों के अस्पतालों में इलाज़ कराने पर मजबूर हो रहे हैं। मैट्रो हॉस्पिटल ने शुरू से ही फरीदाबाद में सबसे आधुनिक इलाज और सबसे अनुभवी विशेषज्ञों की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया है फिर वो चाहे दिल के रोग हो या अन्य रोग। हमें आज बहुत ही ख़ुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है जब हम वही इलाज़ की सुविधा अब लीवर की बिमारियों से ग्रषित रोगियों को प्रदान करने में सक्षम बन पाए। मैट्रो हॉस्पिटल श्रीमान राठौर का शुक्रिया करता है जिन्होंने मैट्रो हॉस्पिटल और हमारी लीवर ट्रांसप्लांट टीम पर अपना भरोसा जताया और सर्जरी के 14 दिन बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर वो अपनी दिनचर्या में वापस लौट पाए।
