जय यादव की बढ़ी मांग, डेट्स को लेकर हो रही है मारामारी
मुंबई,मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आजकल हर कोई एक्टर जय यादव के साथ काम करना चाह रहा है। आपको बता दें कि जय यादव की भोजपुरी फिल्म थावेवाली मां ने बी4यू टीवी चैनल पर जबरदस्त टीआरपी लाई है। उसके बाद उनकी रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म “मेरे रंग मे रंगने वाली” का ट्रेलर ने फर्स्ट डे ही मिलियंस व्यूज क्रॉस करके सोने पे सुहागा कर दिया। रातों रात टी वी चैनल्स से जय यादव की फिल्मों की डिमांड होने लगी। उसके बाद क्या था निर्माताओं को जय यादव को लेकर फिल्म बनाने की होड़ सी लग गई है। जिसकी वजह से जय यादव की डेट्स को लेकर काफी मारामारी हो रही है।

क्योंकि हर कोई अपनी शूटिंग पहले करना चाहता है। इस दौरान जय यादव ने अपनी चार फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसमें काजल राघवानी के साथ दो बेहतरीन भोजपुरी फिल्में “अमानत” और “गुंडों की आएगी बारात” रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां” शुभी शर्मा और यामिनी सिंह के साथ “सुंदरी” और निहारिका पवार और रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गए”। अभी जय यादव बहोत ही सलेक्टेड फिल्म कर रहे है। जिसमें आम्रपाली दूबे के साथ की “भगवान बनउले जोड़ी” काजल रघवानी के साथ “देसी लव” और “रखवाला” जिसमे हीरोइन का चयन होना अभी बाकी है। जय यादव बहुत जल्द वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, तन्वी मल्टीमीडिया और महेश पांडेय प्रोडक्शन हाउस के साथ भी फिल्में करते हुए नजर आने वाले हैं।
