दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट घटने के बाद वीकेंड कर्फ्यू और प्रतिबंधों को लेकर आज DDMA की बैठक

देश भर में कोरोना संक्रमण मामले में उताव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7498 नए मामले आए हैं, जिस बीच आज राज्य में लगाए गए प्रतिबंद पर DDMA की बैठक है। जिसमें AAP और भाजपा द्वारा वीकेंड कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने की ऑड ईवन व्यवस्था को हटाने की मांग के बीच दिल्ली का शीर्ष कोविड-19 प्रबंधन संस्था डीडीएमए, शहर में महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए आज को बैठक करेगा।

बता दें कि दिल्ली में  कोरोना संक्रमण दर 10.59 फीसदी हो गई है औऱ एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 38,315 है जबकि 24 घंटों में कुल 29 मरीजों ने जान गंवाई है, वह कोरोना मरीजों का रिकवरी दर 96.46 फीसदी पर बना हुआ है।

बता दें कि आज उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक 27 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे होनी है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है, जिसमें कोरोना का स्थिति में सुधार के मद्देनजर छूट की अनुमति पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कुछ समय पहले ही  सभी प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया था, सभी कर्मचारियों से अब WFH (वर्क फ्रॉम होम) कराया जाए। उससे पहले तक 50 फीसदी स्टाफ के साथ दफ्तर खुल रहे थे। इतना ही नहीं वीकेंड कर्फ्यू भी लागू कर दिया था, जिसे पर आज बैठक में फैसला होगा।

Source News: punjabkesari