24 घंटे में आए 2.58 लाख नए कोरोना केस, 385 लोगों की मौत…Omicron के मामले 8 हजार पार
देश में कोरोना के नए मामलों में सोमवार को कमी आई। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,58,089 नए केस मिले हैं। रविवार के मुकाबले नए मामले 5 प्रतिशत कम है। वहीं एक दिन में कोरोना से 385 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 451 हो गई है।

ओमिक्रोन मामले 8 हजार के पार
ओमिक्रॉन के मामले 8 हजार के पार हो गए हैं। देश के 29 राज्यों से अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 8209 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की कुल 157.20 डोज अभी तक देश में दी जा चुकी है। वहीं देश में R-Value में कमी दर्ज की गई है। यह अब 7 जनवरी के 13 जनवरी के बीच कम होकर 2.2 रह गया है। R-Value दरअसल ये संकेत देता है कि covid-19 कितनी तेजी से फैल रहा है।
