बल्लभगढ़ की महावीर कॉलोनी में 10 लाख से बनने वाली सड़क का परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया उद्घाटन
बल्लभगढ : हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज करीब 10 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क के कार्य का स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर कर शुभारंभ कराया । इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि बुद्धा सैनी ने भी नारियल तोड़ा और परिवहन मंत्री का धन्यवाद जताया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए हरियाणा सरकार में धन की कोई कमी नहीं है ।

हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा में विकास कार्य करा रही है,उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ की महावीर कॉलोनी में यही सड़क बाकी थी जो जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को कई नई सौगाते इस नव वर्ष में मिलने जा रही है जिनका शहरवासियों को काफी समय से इन्तेजार है। परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव करें और अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें ताकि कोरोना जैसी बीमारी को देश दुनिया से दूर किया जा सके। इस अवसर पर बुद्धा सैनी, पारस जैन, लखन बैनीवाल रामकरण,किशनपाल, अमरपाल,दिनेश शर्मा, पवन सैनी सहित कालोनीवासी मौजूद रहे और परिवहन मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।
