रोटरी क्लब एनआईटी ने लगाया रक्तदान शिविर, तीसरी लहर में रक्त की कमी से न जूझे शहर,शुरु की तैयारी
फरीदाबाद : कोरोना की दूसरी लहर में फरीदाबाद में आई रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए कोविड की तीसरी लहर में ऐसी स्थिति पुन: न पैदा हो, इसके लिए रोटरी क्लब एनआईटी ने अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है और लगातार रक्तदान शिविर क्लब द्वारा लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 72 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर आम जनों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और रोटरी क्लब एनआईटी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर में कोई रक्त कमी से न जूझे , इसके लिए जो प्रयास रोटरी क्लब एनआईटी ने किया है, वह बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बच सकती है। साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग हरियाणा में जो मिनी लॉकडाउन लगा है, उसका पालन करें ताकि संपूर्ण लॉक डाउन लगाने की नौबत न आए।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान विपिन चंदा व सचिव वीरेंद्र मेहता तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रेम पसरीचा ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्त की जरूरत न केवल थैलासीमिया ग्रस्त मरीजों को होती है बल्कि सर्दियों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होने के कारण रक्त की डिमांड बढ़ जाती है तथा कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की। इसलिए रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा लगातार रक्त की कमी न हो सके, इसके लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर रोटेरियन व भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी के अलावा रोटरी क्लब एनआईटी के प्रधान विपिन चंदा, सेक्रेटरी वीरेंद्र मेहता, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रेम पसरीचा, नरेश श्योराण, नवीन पसरीचा, केशव जुनेजा, गौरव तंवर,मनोज मंगला, अनिल बहल, कुलदीप सिंह, अमित आर्य, सुभांचित गुप्ता, उदय मेहता, प्रतीक चंदा, राजन गेरा, सुनील खंडूजा, टोनी पहलवान तथा हरीश आहुजा आदि ने रक्तदाताओं का आभार जताया।
